कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीश्वर में किया जनसंपर्क
राहुल गांधी के मेनिफेस्टो को घर-घर तक पहुंचाने का भी निर्णय लिया गया
रानीश्वर. दुमका लोकसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में मंगलवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जीवनपुर में बैठक की, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनसा मुर्मू ने की. बैठक में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष योगानंद सरकार ने गठबंधन के प्रत्याशी की जीत के लिए प्रचार-प्रसार तेज करने का आह्वान किया तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मेनिफेस्टो को घर-घर तक पहुंचाने का भी निर्णय लिया गया. मौके पर राजा मरांडी, योगानंद सरकार, कंचन गोराई, मानू खान, शेख रियाज, विद्युत घोष, चरण हेंब्रम आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए