झारखंड में कांग्रेस नेत्री पुष्पा हिम्मतसिंहका की हत्या के आरोपी भतीजे रॉकी समेत चार आरोपियों को जेल

दुमका (आनंद जायसवाल) : झारखंड की उपराजधानी दुमका में कांग्रेस नेत्री पुष्पा हिम्मतसिंहका हत्याकांड में मुख्य नामजद आरोपी उनके भतीजे रॉकी हिम्मतसिंहका सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. अदालत में पेश करने के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया. आपको बता दें कि दो दिन पूर्व 7 नवंबर को नामजद आरोपी रॉकी ने दिनदहाड़े बीच बाजार में आपसी रंजिश में अपनी चाची पुष्पा की गोली मार कर हत्या कर दी थी और कोलकाता भाग गया था. रॉकी को पुलिस सोमवार अहले सुबह कोलकाता से लेकर दुमका पहुंची और कोर्ट में पेश किया.

आज सोमवार को चारों आरोपियों को नगर थाना पुलिस ने सीजेएम एसएन ठाकुर के न्यायालय में पेश किया. इसके बाद इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इन चारों आरोपियों में मुख्य आरोपी रॉकी हिम्मतसिंहका, उसके पिता शिव कुमार हिम्मतसिंहका, दोस्त अभिषेक हिम्मतसिंहका और ममेरा भाई कैलाश बोगी शामिल हैं.
Also Read: अश्लील वीडियो बना कर महिला का कर रहा था यौन शोषण, पुलिस ने भेजा जेल
आपको बता दें कि कि दुमका की कांग्रेस नेत्री पुष्पा हिम्मतसिंहका की हत्या में प्रयुक्त रिवॉल्वर पुलिस बरामद नहीं कर सकी है. दो दिन पूर्व 7 नवंबर को नामजद आरोपी रॉकी ने दिनदहाड़े बीच बाजार में आपसी रंजिश में अपनी चाची पुष्पा की गोली मार कर हत्या कर दी थी और कोलकाता भाग गया था. रॉकी को पुलिस सोमवार अहले सुबह कोलकाता से लेकर दुमका पहुंची और कोर्ट में पेश किया.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए