कैंपस : सफल नेतृत्वकर्ता वही जो सुनिश्चित करे कि कोई पीछे न छूट जाये : डीएसइ

Updated:
विज्ञापन
कैंपस : सफल नेतृत्वकर्ता वही जो सुनिश्चित करे कि कोई पीछे न छूट जाये : डीएसइ

यह प्रशिक्षण जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-प्राचार्य आशीष कुमार हेंब्रम के निर्देशन में संपन्न हुआ.

विज्ञापन

डायट दुमका में शिक्षकों का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण, 100 शिक्षक हुए शामिल संवाददाता, दुमका गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सशक्त विद्यालय प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दुमका जिले के शिक्षकों के लिए जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान में क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह प्रशिक्षण जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-प्राचार्य आशीष कुमार हेंब्रम के निर्देशन में संपन्न हुआ. इसमें जिले के सरैयाहाट, शिकारीपाड़ा, रामगढ़, काठीकुंड व रानीश्वर प्रखंड के सभी संकुलों से एक-एक शिक्षक को शामिल करते हुए कुल 100 शिक्षकों ने भाग लिया. शेष प्रखंडों के शिक्षकों को अगले दिन प्रशिक्षण दिया जायेगा. कार्यशाला का शुभारंभ भारतीय संस्कृति के अनुरूप दीप प्रज्वलन कर प्रभारी प्राचार्य मधुश्री कुमारी, डायट के संकाय सदस्यों एवं रिसोर्स पर्सन ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान डायट संकाय सदस्य व प्रशिक्षक प्रियंकर परमेश ने विषय प्रवेश कराते हुए अच्छे नेतृत्वकर्ता के गुणों पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि शिक्षक किस प्रकार पहल करते हुए विद्यालय में सकारात्मक नेतृत्व की भूमिका निभा सकते हैं. जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार हेंब्रम ने कहा कि सफल नेतृत्वकर्ता वही होता है, जो सभी को साथ लेकर चलता है और यह सुनिश्चित करता है कि कोई भी पीछे न छूटे. उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आलोक में बेहतर विद्यालय प्रबंधन पर जोर देते हुए शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को व्यवहार में लाने की अपील की. कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के रूप में संथाल आवासीय विद्यालय, मसलिया के प्राचार्य ने पीपीटी के माध्यम से समय प्रबंधन, विद्यालयी अभिलेख संधारण, वित्तीय प्रबंधन एवं मानव संसाधन प्रबंधन जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया. प्रभारी प्राचार्य मधुश्री कुमारी ने प्रशासन, प्रबंधन एवं नेतृत्व पर चर्चा कराते हुए शिक्षकों से कार्य योजना भी तैयार करायी. अंतिम सत्र में रेखा साव ने डिजिटल फीडबैक लिया. सफल संचालन में डायट के सभी संकाय सदस्यों एवं कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola