बादोली बयार टीम हरिपुर ने 4- 0 से खिताब पर कब्जा जमाया

Updated:
विज्ञापन
बादोली बयार टीम हरिपुर ने 4- 0 से खिताब पर कब्जा जमाया

बादोली बयार के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया. हॉफ टाइम के पहले जॉय किस्कू ने 4 गोल किया.

विज्ञापन

शिकारीपाड़ा. डॉ भीमराव अंबेडकर युवा क्लब सीधाचातर द्वारा सरस्वती पूजा के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बादोली बयार टीम हरिपुर ने अनीश एफसी खूंटीपाड़ा को 4-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आदिवासी दिशोम गंवाता के अध्यक्ष रोबिन किस्कू ने फाइनल मैच के दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर कर परिचय प्राप्त किया. उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अनुशासित ढंग से खेल को खेल भावना से खेल कर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी. फाइनल मैच में बादोली बयार टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. हॉफ टाइम के पहले बादोली बयार टीम के जॉय किस्कू ने 4 गोल किया. अंतिम समय तक विपक्षी टीम के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर सके. पुरस्कार वितरण समारोह में आदिवासी दिशोम गांवता के अध्यक्ष श्री किस्कू ने विजेता टीम को ट्रॉफी व एक लाख रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया. झामुमो के प्रभुनाथ हांसदा ने उपविजेता टीम को ट्रॉफी व 70 हजार रुपये की नगद राशि देकर प्रोत्साहित किया. सिमोन मुर्मू ने तृतीय स्थान के लिए आरएच एक्सप्रेस टीम दुमका व चतुर्थ स्थान के लिए एएन टीम फुलसारी को 20-20 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की. मैन ऑफ द मैच बादोली बयार टीम के जॉय किस्कू व मैन ऑफ द सीरीज के लिए अनीश एफसी टीम खूंटीपाड़ा के मोनू मुर्मू को पुरस्कृत किया गया. मौके पर क्लब के अध्यक्ष बाबूर्जी हांसदा, सचिव दिनेश हेंब्रम, मिथुस्लाक हांसदा, मुलिंद मुर्मू, संजीव सोरेन, जियनधन सोरेन, रामसेत किस्कू, मिथु मरांडी, जितेन मिर्धा, अमित टुडू, कॉर्नेलियस सोरेन सहित सैकड़ों खेलप्रेमी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Binay Kumar

लेखक के बारे में

By Binay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola