हंसडीहा SBI ATM में मदद मांगना महिला को पड़ा भारी, जालसाजों ने कार्ड बदला और उड़ा लिए 41 हजार रूपये
पीड़ित दंपति | Prabhat Khabar Network
हंसडीहा SBI ATM में एक महिला मदद मांगने गई, लेकिन जालसाजों ने उसका कार्ड बदलकर उसके खाते से ₹41,000 निकाल लिए. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है. इस तरह की ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें.
हंसडीहा : हंसडीहा स्थित एसबीआई एटीएम में मदद के बहाने एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 41 हजार रुपये की निकासी करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पीड़िता ने हंसडीहा थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने और राशि बरामद कराने की मांग की है.
रुपये निकालने पहुंची थी महिला
जानकारी के अनुसार, पोडैयाहाट थाना क्षेत्र के दीपना गांव निवासी पिंकी देवी अपने पति मनोहर सिंह के साथ रुपये निकालने हंसडीहा स्थित एसबीआई एटीएम पहुंची थीं. रुपये निकालने के दौरान एटीएम में मौजूद दो अज्ञात युवकों ने मदद करने के बहाने उनसे बातचीत शुरू की. इसी दौरान दोनों ने चकमा देकर उनका असली एटीएम कार्ड बदल लिया और दूसरा कार्ड थमा दिया.
दो ATM से निकाले 41 हजार
कार्ड बदलने के बाद आरोपियों ने सरैयाहाट क्षेत्र के खीरधना और बासुकीनाथ के अलग-अलग एटीएम से महिला के खाते से कुल 41 हजार रुपये निकाल लिए. मोबाइल पर राशि निकासी का संदेश आने के बाद दंपती को ठगी का पता चला. वहीं, यह घटना चार दिन पहले की बतायी जा रही है.
CCTV फुटेज से पहचान की मांग
पीड़िता ने पुलिस से एटीएम के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए