सजा है दरबार भवानी

दुमका : उपराजधानी दुमका रविवार को श्रद्धालु दिन भर महागौरी की अराधना में लीन रहे. महाअष्टमी को लेकर विभिन्न पूजा पंडालों में दोपहर बाद तक महिलाओं का तांता लगा रहा. मुख्य रूप से दुर्गास्थान मंदिर में तकरीबन दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की. बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजा-अर्चना के साथ-साथ वस्त्र […]
दुमका : उपराजधानी दुमका रविवार को श्रद्धालु दिन भर महागौरी की अराधना में लीन रहे. महाअष्टमी को लेकर विभिन्न पूजा पंडालों में दोपहर बाद तक महिलाओं का तांता लगा रहा. मुख्य रूप से दुर्गास्थान मंदिर में तकरीबन दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की. बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजा-अर्चना के साथ-साथ वस्त्र एवं डलिया भी चढ़ावा के रूप में चढ़ाया. यहां कतारबद्ध पूजा की व्यवस्था की गयी थी. इसके लिए बैरिकेटिंग भी बनवाया गया था.
महिला स्वयंसेवक भी भीड़ को नियंत्रित कर रही थी. धर्मस्थान, पगला बाबा मंदिर, शिव पहाड़, दुधानी, रसिकपुर, सिंहवाहिनी मंदिर तथा दीनानाथ मंदिर में भी काफी तादाद में भक्त पहुंचे. शास्त्रानुसार नवरात्र अष्टमी पर महागौरी की पूजा अर्चना का विधान है. देवी महागौरी आदी शांति स्वरूपा है एवं इनके तेज से संपूर्ण विश्व प्रकाशमय होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




