प्रेमी गया जेल, प्रेमिका रिमांड होम

Updated:
विज्ञापन

दुमका कोर्ट : शहर के केवटपाड़ा रसिकपुर के पप्पू केवट और पूजा कुमारी ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. इस मामले में नगर थाना में कांड संख्या 245/13 दर्ज किया गया था. न्यायालय ने पप्पू केवट को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा भेज दिया, जबकि पूजा कुमारी का बयान लेकर उसे […]

विज्ञापन

दुमका कोर्ट : शहर के केवटपाड़ा रसिकपुर के पप्पू केवट और पूजा कुमारी ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. इस मामले में नगर थाना में कांड संख्या 245/13 दर्ज किया गया था.

न्यायालय ने पप्पू केवट को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा भेज दिया, जबकि पूजा कुमारी का बयान लेकर उसे रिमांड होम देवघर भेज दिया गया. पूजा कुमारी ने अदालत को बताया कि पंद्रह दिन पहले ही पप्पू केवट ने उसके साथ शादी कर ली है और अब वह उसी के साथ रहना चाहती है.

अपने मां-बाप के साथ जाने से उसने इंकार कर दिया. 3 दिसंबर को रसिकपुर के गोपाल साह ने नगर थाना में पप्पू केवट, शंभु केवट, पप्पू की मां एवं रवि केवट के विरुद्ध आपराधिक षडयंत्र के तहत शादी की नीयत से पूजा का अपहरण कर लिए जाने का मामला दर्ज कराया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola