शिक्षक सम्मान समारोह आज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Sep 2015 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा. यह समारोह झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा चुहा बगान स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस भवन में किया जायेगा. इस अवसर पर ‘ राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका’ पर एक शैक्षणिक सेमिनार का आयोजन किया जायेगा. संघ के […]
विज्ञापन
दुमका : शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा. यह समारोह झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा चुहा बगान स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस भवन में किया जायेगा.
इस अवसर पर ‘ राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका’ पर एक शैक्षणिक सेमिनार का आयोजन किया जायेगा. संघ के राज्याध्यक्ष दिवाकर महतो ने बताया कि इस अवसर पर 18 सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा मैट्रिक व इंटर के पांच जिला टॉपरों एवं 6 वीरतापूर्ण कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जायेगा. साथ ही 93 उत्क्रमित उच्च विद्यालय के नव नियुक्त शिक्षकों का अभिनंदन भी किया जायेगा.
भाषण प्रतियोगिता आयोजित
काठीकुंड. शिक्षक दिवस के पूर्व संध्या पर राजकीयकृत उच्च विद्यालय में समारोह का आयोजन किया गया. अवसर पर छात्र व छात्राओ के बीच डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से संबंधित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










