हत्यारोपी गिरफ्तार, जेल
दुमका कोर्ट : मसलिया थाना पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी ग्राम प्रधान एलिस सोरेन को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया. वहीं हत्या आरोपी अन्य तीन पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. मसलिया थाना क्षेत्र के मनोहरडीह के भोक्ता सोरेन ने अपने भाई नोरेन सोरेन की पत्थर से कुचलकर […]
दुमका कोर्ट : मसलिया थाना पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी ग्राम प्रधान एलिस सोरेन को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया. वहीं हत्या आरोपी अन्य तीन पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं.
मसलिया थाना क्षेत्र के मनोहरडीह के भोक्ता सोरेन ने अपने भाई नोरेन सोरेन की पत्थर से कुचलकर हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के लिए लाश को झाड़ी में छिपा देने की घटना को लेकर झिलुआ गांव के ग्राम प्रधान एलिस सोरेन, दुर्गा सोरेन, रूबी सोरेन एवं रांगा गांव के गणोश टुडू के विरूद्ध भादवि की धारा 302, 201 एवं 34 के तहत 16 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










