नहीं मिला बिरसा आवास
दुमका : सदर प्रखंड के गादी कोरैया गांव के पहाड़िया टोला में 2008-09 में स्वीकृत दो बिरसा आवास अब तक पूर्ण नहीं हुआ है. जिनके नाम से यह आवास स्वीकृत हुए थे, वे तो अब आवास पूरी होने की उम्मीद ही छोड़ चुके हैं. यह दोनों ही पहाड़िया परिवार किसी तरह दूसरे की झोपड़ी में […]
दुमका : सदर प्रखंड के गादी कोरैया गांव के पहाड़िया टोला में 2008-09 में स्वीकृत दो बिरसा आवास अब तक पूर्ण नहीं हुआ है. जिनके नाम से यह आवास स्वीकृत हुए थे, वे तो अब आवास पूरी होने की उम्मीद ही छोड़ चुके हैं. यह दोनों ही पहाड़िया परिवार किसी तरह दूसरे की झोपड़ी में गुजारा कर रहे हैं.
स्व शांति सिंह की पत्नी कमली देवी तथा स्व धनेश्वर सिंह की पत्नी सूरजमुनी देवी के नाम से यह आवास स्वीकृत किये गये थे. आवास का आधा-अधूरा काम कराकर छोड़ दिया गया, जिसकी सुधि हाल के दिनों में नहीं ली गयी. एक बार वरीय अधिकारी गांव पहुंचे, तो जांच कराने की बात कहा, लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










