रांची के लॉज में रह दूसरे के खाते से उड़ाता था पैसे, जरमुंडी से गिरफ्तार
Updated at : 13 Jan 2019 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : रांची के लॉज में रह कर दूसरे के खाते से रुपये निकालनेवाला साइबर अपराधी दामोदर कुमार को जरमुंडी (दुमका)से गिरफ्तार कर लिया गया. वह इलाहाबाद बैंक में एक फ्रीज किये गये बैंक अकाउंट से पैसे की निकासी करने आया था. शाखा प्रबंधक की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. दामोदर जरमुंडी […]
विज्ञापन
दुमका : रांची के लॉज में रह कर दूसरे के खाते से रुपये निकालनेवाला साइबर अपराधी दामोदर कुमार को जरमुंडी (दुमका)से गिरफ्तार कर लिया गया.
वह इलाहाबाद बैंक में एक फ्रीज किये गये बैंक अकाउंट से पैसे की निकासी करने आया था. शाखा प्रबंधक की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. दामोदर जरमुंडी थाना क्षेत्र के ढडुवा गांव का रहने वाला है. वह रंजीत मंडल गैंग का सदस्य है. पुलिस के अनुसार, दामोदर रांची में किसी लॉज में अपने साथियों के साथ रहता था.
वहीं से वह साइबर अपराध की घटनाओं को अंजाम देता था. वह हर रविवार को जरमुंडी जाता था और जिनके एकाउंट में पैसे ट्रांसफर करता था, उन खाताधारियों को बतौर कमीशन रुपये भी देता था.
मेरठ की पुलिस भी कर रही साल भर से तलाश : एसपी वाईएस रमेश ने बताया कि दामोदर ने मेरठ के प्रमोद कुमार के एकाउंट से हैक कर उसने 15 हजार रुपये निकाल लिया था. उससे पूछताछ के लिए साइबर सेल मेरठ की टीम भी आ रही है.
दामोदर के पास से दो सिमकार्ड 9771999417 और 8789374624 नंबर लगा मोबाइल फोन बरामद हुआ है. वहीं इलाहाबाद बैंक का पासबुक और एटीएम मिला है, जिससे 3,98500 रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है. एसबीआई के एक अन्य पासबुक जिससे 2,36500 रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




