हावड़ा से बरामद बालक को सीडब्ल्यूसी ने परिजनों को सौंपा

Updated at : 27 Mar 2018 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा से बरामद बालक को सीडब्ल्यूसी ने परिजनों को सौंपा

दुमका : बाल कल्याण समिति बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट दुमका के समक्ष चाइल्ड लाइन रेलवे हावड़ा द्वारा एक गुमशुदा बालक को प्रस्तुत किया गया. उसे बाल कल्याण समिति के सहयोग से परिजनों से मिलाया. उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया. अपने बयान में बालक ने बताया कि उसके पिता हैदराबाद में राज मिस्त्री का काम […]

विज्ञापन

दुमका : बाल कल्याण समिति बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट दुमका के समक्ष चाइल्ड लाइन रेलवे हावड़ा द्वारा एक गुमशुदा बालक को प्रस्तुत किया गया. उसे बाल कल्याण समिति के सहयोग से परिजनों से मिलाया. उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया. अपने बयान में बालक ने बताया कि उसके पिता हैदराबाद में राज मिस्त्री का काम करते हैं. बालक पिछली शिवरात्रि में अपने पिता से मिलने अपने घर से हैदराबाद जाने के लिए निकला था. मगर हावड़ा में रेलवे के चाइल्ड लाइन ने उसे पूछताछ के लिए रोक लिया.

संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उसे एक माह तक चाइल्ड लाइन हावड़ा में रखा. बाद में बाल कल्याण समिति बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट ने अपनी तत्परता से बालक के परिजनों को इसकी जानकारी देकर दुमका लाकर बालक को उसके माता को सुपुर्द कराया. सुनवाई में बाल कल्याण समिति बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट के सदस्य रंजन कुमार सिन्हा, रमेश प्रसाद साह एवं धर्मेंद्र नारायण प्रसाद वगैरह मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola