जोनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू

जोनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू
धनबाद. डी-नोबिली स्कूल कोड़ाडीह में दो दिवसीय सीआइएससीइ जोनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ किया गया. उद्घाटन डी-नोबिली स्कूल के डायरेक्टर फादर माइकल फर्नांडीस एसजे ने किया. इस प्रतियोगीता में डी-नोबिली स्कूल सीटीपीएस, डी-नोबिली सीएमआरआइ, डी-नोबिली एफआर आइ, सेंट जेवियर बोकारो, डी-नीबिली सिंदरी डी-नोबिली मैथन, डी-नोबिली मुगमा, लोयला तालडांगा, कार्मेल स्कूल धनबाद, डी-नोबिली कोड़ाडीह के बालक तथा बालिका टीम भाग ले रहही है. प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-14 बालिका वर्ग में डी-नोबिली मुगमा की टीम सीटीपीएस को 5-1 से हराकर विजेता बनी. वहीं अंडर-17 वर्ग में डी-नोबिली भूली की टीम ने सीटीपीएस की टीम को को 3-0 से हराकर विजेता बना. अंडर-19 वर्ग में डी-नोबिली कोड़ाडीह की टीम ने सीएमआरआइ की टीम को 15-6 अंक से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. मुख्य अतिथि कोड़ाडीह के मुखिया नंदलाल मूर्म ने विजेताओं को पुरस्कृत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




