Dhanbad News:फ्लाईओवर की दीवार से टकरायी बाइक, युवक की मौत, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News:हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-2 स्थित सिंहडीह मोड़ के निकट शुक्रवार की रात बाइक फ्लाईओवर की दीवार से टकराने से बाइक सवार 27 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Dhanbad News:हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-2 स्थित सिंहडीह मोड़ के निकट शुक्रवार की रात बाइक फ्लाईओवर की दीवार से टकराने से बाइक सवार 27 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. Dhanbad News: हरिहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-2 स्थित सिंहडीह मोड़ के निकट शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 27 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी जबकि पीछे बैठा एक अन्य युवक घायल हो गया. बाइक पर दोनों युवक इसरी से तेज गति से सतकिरा की ओर सर्विस रोड में आ रहे थे. इस दौरान बाइक असंतुलित होकर सिंहडीह मोड़ के निकट फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गयी. सूचना पाकर हरिहरपुर थानेदार गिरधर गोपाल दलबल के साथ पहुंचे और एंबुलेंस से घायल युवक को इलाज के लिए धनबाद भेज दिया. पुलिस ने शव तथा बाइक को अपने कब्जे में ले लिया. थानेदार गिरधर गोपाल ने बताया कि घायल युवक कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था. उन लोगों के पास से एक नंबर मिला है. उनके घरवालों को घटना की जानकारी दे दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola