गोविंदपुर में आदिवासी महिला से दूराचार करते युवक पकड़ाया
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
लोगों ने आरोपी को बांधकर पीटा
विज्ञापन
लोगों ने आरोपी को बांधकर पीटा
गोविंदपुर.
गोविंदपुर थाना अंतर्गत बागसुमा गांव का विनोद मंडल नामक युवक गुरुवार की शाम एक आदिवासी महिला के साथ दुराचार करते पकड़ा गया. ग्रामीणों ने उसे बांधकर पीटा. मुखिया गोविंद प्रसाद साव को सूचना दी. मुखिया की सूचना पर गोविंदपुर पुलिस इंस्पेक्टर रविकांत प्रसाद दल-बल के साथ गांव पहुंचे और विनोद मंडल को अपने कब्जे में लिया. इस संबंध में आदिवासी महिला ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है .इसमें कहा गया है कि उसका विवाह पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था. दो संतान होने के बाद उसके पति की मौत हो गयी. वह अपने मायके में रहने लगी. विनोद मंडल गुरुवार को उसके पहुंचा और माथे में सिंदूर डाल दिया. धमकी देकर यौन शोषण किया. हो हल्ला सुनकर आसपास के लोग जुट गये और विनोद मंडल को पकड़ लिया. घटना की खबर सुनकर आदिवासी महिला के घर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गये. प्राथमिकी में आरोप है कि वह जहां भी काम करने जाती है, विनोद मंडल पता लगाकर वहां पहुंच जाता है और संबंध बनाने कहता है. नहीं बनाने पर जान से मारने की धमकी भी देता है. उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं .परिवार चलाने के लिए वह कहीं भी काम करने जाती है, तो विनोद मंडल साथ चला जाता है. पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि संबंध में भादवि की धारा 376 के तहत प्राथमिक की दर्ज की गयी है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन