धनबाद में धनसार पुल के पास महिला से पर्स की छिनतई, दो अपराधी फरार
यह फोटो एआई से बनाई गयी है
धनबाद के धनसार पुल के पास 13 अक्टूबर की रात दो अपराधियों ने स्कूटी सवार महिला का पर्स छीन लिया. महिला अपने पति के साथ झरिया से लौट रही थी. पर्स में बैंक के दस्तावेज और मोबाइल फोन था. मामले में धनसार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है.
धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र में छिनतई की घटना सामने आयी है. धनसार पुल के पास दो अपराधियों ने स्कूटी से पति के साथ लौट रही महिला का पर्स छीन लिया और झरिया की ओर फरार हो गये. घटना 13 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे की है. मामले में महिला के पति विकास अग्रवाल के बयान पर धनसार थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
झरिया से लौटने के दौरान हुई छिनतई
पुलिस को दिये गये बयान में विकास अग्रवाल ने बताया कि वह अशोक नगर, धोवाटांड़ के निवासी हैं. 13 अक्टूबर की रात वह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से झरिया से लौट रहे थे. रात करीब 8:30 बजे जब वे धनसार पुल के पास पहुंचे, तो वहां दो अपराधी पहले से खड़े थे.
ये भी पढ़ें: दुर्गापूजा में धनबाद के इन नंबरों को रखें सेव, मेडिकल इमरजेंसी और बिजली खराबी में आएंगे काम
स्कूटी के वहां पहुंचते ही दोनों अपराधियों ने पीछे बैठी उनकी पत्नी का पर्स छीन लिया और झरिया की ओर भाग निकले. अचानक हुई घटना से दंपती संभल पाते, इससे पहले ही दोनों अपराधी फरार हो गये.
पर्स में थे बैंक के दस्तावेज और मोबाइल
पीड़ित पक्ष के अनुसार, महिला के पर्स में बैंक से जुड़े दस्तावेज और मोबाइल फोन था. घटना के बाद दंपती ने धनसार पुलिस से शिकायत की. इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए