हिरासत में लिये गये युवक ने शादी से किया इंकार, तो युवती जान देने सड़क पर लेट गयी

Updated:
विज्ञापन

शादी से इंकार करने पर युवती सड़क पर लेट गयी

विज्ञापन

फुलारीटांड़.

खरखरी कॉलोनी में युवती के साथ यौन शोषण के मामले ने बुधवार की रात अलग मोड़ ले लिया. रात 10 बजे आरोपी युवक द्वारा पुलिस हिरासत में युवती से शादी से इंकार करने पर युवती दौड़ कर सड़क पर आ गयी और लेट कर जान देने की बात कहते हुए शोर मचाने लगी. बाद में युवती के परिजनों ने पकड़ कर सड़क से उठाया और शांत कराया. इधर रात 12 बजे तक मधुबन थाने में युवती के परिजन और कॉलोनी वालों की भीड़ जमी है. मामले में बुधवार को आरोपी युवक को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद आरोपी युवक के दर्जनों परिजन थाना पहुंचे. सूचना पाकर पीड़ित युवती के घर वाले भी पहुंचे. पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जतायी. युवती की मां ने बताया कि आरोपी विक्रांत रजवार अभी मेरी गर्भवती पुत्री से शादी करने से इंकार कर रहा है. इधर सूचना पाकर महुदा इंस्पेक्टर ममता कुमारी मधुबन थाना पहुंची और युवती से पूछताछ की. देर रात तक कई मुखिया और स्थानीय लोग युवती के साथ थाना में जमे हुए हैं. बता दें कि छह माह की गर्भवती व यौन शोषण की शिकार पीड़िता ने सोमवार को विक्रांत रजवार के विरुद्ध मंदिर में झूठी शादी रचाने, परिजनों के साथ मिलकर षड्यंत्र के तहत लंबे समय से यौन शोषण करने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola