यूनियन क्लब चुनाव : अजीत गुटगुटिया बने कार्यकारी अध्यक्ष व चरणप्रीत सिंह सचिव

Updated:
विज्ञापन

एकल पोस्ट में सभी निर्विरोध, कार्यकारिणी के लिए नौ जून को होगा चुनाव

विज्ञापन

मुख्य संवाददाता, धनबाद.

यूनियन क्लब की कार्यकारिणी के लिए चुनाव नौ जून को होगा. कार्यकारी अध्यक्ष, सचिव, वरीय उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर सिंगल उम्मीदवारों की दावेदारी के कारण सभी निर्विरोध हो गये हैं. जबकि कार्यकारिणी के पांच पद के लिए सात लोगों ने दावेदारी की है. ऐसे में बैलेट पेपर पर कार्यकारिणी का फैसला होगा. नौ जून को आम सभा होगी. इसके बाद वोटिंग की प्रक्रिया शुरू होगी. शाम को रिजल्ट आयेगा. यूनियन क्लब में 580 सदस्य हैं. जो सदस्य नो ड्यूज क्लियर कर चुके हैं, उन्हें ही वोटिंग का अधिकार मिलेगा. कार्यकारी अध्यक्ष पद पर अजीत गुटगुटिया, सचिव पद पर चरणप्रीत सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर राहुल नारंग, वरीय उपाध्यक्ष पद पर असीत कुमार सहाय व संयुक्त सचिव पद पर मनीष अग्रवाल चुने गये हैं. इसकी औपचारिक घोषणा नौ जून को की जायेगी. कार्यकारिणी के लिए संजय कथुरिया, मनोज भोजगढ़िया, चेतन तुलस्यान, दिनेश मंडल, गोपाल भट्टाचार्या, नागेंद्र शर्मा के बीच मुकाबला होगा.

30 जून को धनबाद क्लब का चुनाव :

30 जून को धनबाद क्लब का चुनाव होगा. नामांकन भरने की अंतिम तिथि 23 जून है. 24 जून को स्क्रूटनी व 25 जून को नाम वापसी की तिथि है. 30 जून को सुबह आम सभा होगी. इसके बाद अपराह्न दो बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा. छह बजे के बाद वोटों की गिनती होगी. उसी दिन विजयी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जायेगी. एकल पद पर वरीय उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा. वहीं पांच कार्यकारिणी के लिए चुनाव होगा. 27 मई को चुनाव से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola