युवती की हत्या मामले में दो हिरासत में, जल्द होगा खुलासा
युवती की हत्या के मामले में दो लोगों को लिया हिरासत में
मुगमा. गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र के रेलवे फाटक जंगल में युवती की हत्या मामले में पुलिस उद्भेदन के करीब पहुंच गयी है. इस मामले में गलफरबाड़ी पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पूछताछ के आधार पर पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. जल्द पूरे मामले का पुलिस खुलासा करेगी. फिलहाल पुलिस इसमें कुछ बताने से इंकार कर रही है. विदित हो कि 22 मई को गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र के पांच नंबर रेलवे गेट की समीप जंगल से 25 वर्षीया आशान खातून गंभीर हालत में मिली थी. धनबाद एसएनएमएमसीएच में इलाज के दौरान 27 मई को उसकी मौत हो गयी थी. वह कालूबथान क्षेत्र के जोल्हाडीह गांव की रहने वाली थी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए