dhanbad news : वाहन के नाम पर करोड़ों की ठगी के आरोप में महाराष्ट्र से दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

dhanbad news : वाहन के नाम पर करोड़ों की ठगी के आरोप में महाराष्ट्र से दो गिरफ्तार

विज्ञापन

dhanbad news : गुजरात के भावनगर में एक निजी कंपनी में प्राइवेट वाहनों को भाड़ा में चलाने को लेकर झरिया, बोकारो व गिरिडीह के लोगों से कम से कम दो सौ करोड़ रूुए से भी ज्यादा ठगी करने वाले गुजरात के भावनगर निवासी अशोक तरुण नथानी और उसका साथी ब्रिजेश दिलीप सिंह को झरिया पुलिस ने पकड़ लिया है. झरिया पुलिस दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र के ठाणे से न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार कर झरिया थाना ले आयी. बताया जाता है कि अशोक तरुण नथानी पुलिस गिरफ्त में था. जांच पड़ताल के दौरान जब उसके तार झरिया से जुड़े मिले, तो महाराष्ट्र पुलिस ने झरिया पुलिस से संपर्क साधा. उसके बाद झरिया पुलिस की एक टीम रवाना हुई. दोनों ही आरोपियों को झरिया थाना लाकर जांच पड़ताल में जुटी है. वही मामले की जानकारी मिलते ही ठगी का शिकार हुए सभी वाहन मालिक शुक्रवार को झरिया थाना पहुंचे. वाहन मालिकों में उम्मीद जगी कि शायद अब उनके वाहन उन्हें बरामद हो जायेंगे. झरिया थाना में पदस्थापित एसआइ अजय सिंह ने बताया कि दोनों ही आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola