Dhanbad News: जयंती पर रवींद्रनाथ व काजी नजरुल को दी गयी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

भावना आर्ट संस्था की ओर से मनईटांड़ स्थित सेन किड्स प्रांगण में कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर व विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम की जयंती संयुक्त रूप से मनायी गयी.

विज्ञापन

धनबाद.

भावना आर्ट संस्था की ओर से रविवार को मनईटांड़ स्थित सेन किड्स प्रांगण में कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर व विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम की जयंती संयुक्त रूप से मनायी गयी. इस अवसर पर दोनों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ गोपाल चटर्जी, विशिष्ट अतिथि सुजाता चटर्जी एवं ललिता पाठक थे. वहीं बच्चों के बीच आयोजित ड्राइंग कंपीटिशन के विजयी प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. कार्यक्रम में भावना आर्ट संस्था के संस्थापक श्यामल सेन, सचिव बादल सरकार, सह सचिव उपेंद्र बर्मन, सचिन पाठक, सोमेन राय, बापी विश्वास, श्याम बनर्जी, बबलू कुमार, रोहित कुमार, रवि पाल एवं संस्था के छात्र उपस्थित थे.

बंगाली वेलफेयर सोसाइटी ने मनायी कविगुरु की जयंती

बंगाली वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आइआइटी आइएसएम के गोल्डन जुबली लेक्चर थिएटर में रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन मनाया गया. सोसाइटी के अध्यक्ष व अन्य सदस्यों ने कविगुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सौमिली रॉयचौधरी ने एकल नृत्य से की. वहीं कुशान सेनगुप्ता, अरात्रिका साहा, अबीरभाव बनर्जी, सुमंत बनर्जी और अनिंदिता बनर्जी ने मधुर गीत प्रस्तुत किया. रीमा दास और रिशान दास कविता पाठ किया. समृद्धा चौधरी, देवोप्रिया दास ने नृत्य प्रस्तुत किये गये. साधना डांस एकेडमी के विद्यार्थियों ने रवींद्रनाथ की चांडालिका व गीती नाट्य प्रस्तुत किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola