भटिंडा फॉल में पर्यटकों की सुरक्षा होगी मजबूत, बचाव कार्य के लिए स्थानीय गोताखोरों को मिलेंगी 12 लाइफ जैकेट

Updated:
विज्ञापन

भटिंडा फॉल की फाइल फोटो

धनबाद के भटिंडा फॉल में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए जिला खेल विभाग ने स्थानीय गोताखोरों को 12 लाइफ जैकेट देने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

धनबाद जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल भटिंडा फॉल में पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी है. दुर्घटना या आपात स्थिति में पानी में उतर कर बचाव कार्य करने वाले स्थानीय गोताखोरों की सुरक्षा के लिए जिला खेल विभाग की ओर से 12 मानक गुणवत्ता वाली लाइफ जैकेट उपलब्ध करायी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मालूम हो कि भटिंडा फॉल धनबाद के प्रमुख प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में शामिल है और यहां सालों भर पर्यटकों का आना-जाना रहता है. सर्दी, छुट्टियों और विशेष रूप से क्रिसमस व नववर्ष के दौरान यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है. झारखंड पर्यटन विभाग भी इस स्थल को प्रमुख पिकनिक केंद्र के रूप में उल्लेखित करता है.

Bhatinda Waterfall
Bhatinda Waterfall

लाइफ जैकेट से गोताखोर को मिलेगी मदद

बचाव अभियान के दौरान स्थानीय गोताखोरों को तेज जलधारा और गहरे पानी में उतरना पड़ता है. ऐसे में बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरण के बचाव कार्य करना उनके लिए भी जोखिम भरा होता है. 12 लाइफ जैकेट उपलब्ध होने से एक साथ कई गोताखोरों को सुरक्षा उपकरण मिल सकेंगे.

इससे आपात स्थिति में पानी में उतरने और पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने के दौरान जोखिम कम करने में मदद मिलेगी. खासकर बारिश के मौसम में जलप्रवाह बढ़ने पर फॉल क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता की जरूरत रहती है.

धनबाद स्टेशन से है करीब 14 किमी दूर है स्थल

भटिंडा फॉल धनबाद रेलवे स्टेशन से करीब 14 किमी दूर है. यह हरियाली और चट्टानी पहाड़ियों के बीच स्थित प्राकृतिक स्थल है, जिसे बड़ी संख्या में लोग पिकनिक के लिए पहुंचते हैं. इसकी आसान पहुंच भी पर्यटकों के आकर्षण का एक कारण है.

ये भी पढ़ें: पतरातू की 800 मेगावाट बिजली धनबाद-बोकारो पहुंचाने की योजना अटकी, सिंदरी ग्रिड के लिए जमीन का इंतजार

भटिंडा फॉल में स्थानीय जलधारा चट्टानों के बीच से करीब 10 मीटर की ऊंचाई से पानी नीचे गिरता है. पानी के चट्टानों पर कई स्तरों में गिरने से यहां आकर्षक जलप्रपात का दृश्य बनता है.

जिले में हैं 24 अधिसूचित पर्यटन स्थल

धनबाद जिले में कुल 24 अधिसूचित पर्यटन स्थल हैं. इनमें भटिंडा फॉल को श्रेणी सी में रखा गया है. जिला प्रशासन की आधिकारिक पर्यटन सूची में भटिंडा फॉल, मैथन डैम, तोपचांची झील और पंचेत डैम समेत कई प्रमुख स्थलों को शामिल किया गया है.

पर्यटकों की सुरक्षा पर जोर

भटिंडा फॉल में पर्यटकों के लिए प्राकृतिक आकर्षण के साथ चट्टानी क्षेत्र और जलधारा भी मौजूद है. ऐसे स्थानों पर पानी में उतरना या फिसलन वाली चट्टानों पर जाना जोखिम बढ़ा सकता है. पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ बचाव दल को जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण हो गया है. 12 लाइफ जैकेट उपलब्ध कराने की पहल इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola