Dhanbad News : उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : तापमान रहा 36 डिग्री

विज्ञापन

Dhanbad News : धनबाद जिले में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया गया है. शनिवार की सुबह से ही कड़ी धूप ने लोगों को परेशान किया. दिन के 11 बजे तक लोग पसीने से तर-बतर दिखे. दोपहर 2.30 बजे से आसमान में हल्के बादल छाने पर लोगों को राहत मिली. मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया था, लेकिन गर्म हवा का असर नहीं कम रहा. आने वाले दिनों में गर्मी का असर दिखेगा. 15 व 16 मई को उष्ण लहर चलने के आसार जताये गये हैं. धूप का असर बढ़ने के साथ ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंच गया है. वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा. इसके कारण लोगों को दिन के साथ ही रात में गर्मी बेचैन कर रही है. आने वाले दिनों में तापमान बढ़ोतरी के आसार हैं. रविवार को अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola