SNMMCH में MBBS एडमिशन: स्टेट कोटे से 6 छात्रों का दाखिला, 5 सितंबर तक चलेगा नामांकन

Updated:
विज्ञापन

SNMMCH की फाइल फोटो

धनबाद के SNMMCH में स्टेट कोटे से एमबीबीएस के लिए छह छात्रों ने नामांकन लिया. पहले राउंड की प्रक्रिया 5 सितंबर तक जारी रहेगी.

विज्ञापन

एसएनएमएमसीएच में शनिवार को स्टेट कोटे से एमबीबीएस में छह छात्रों ने नामांकन लिया. नामांकन के दौरान छात्रों के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की गहन जांच की गयी. दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही कॉलेज प्रबंधन ने नामांकन की प्रक्रिया पूरी की.

आपके शहर में

विज्ञापन

पहले राउंड में पांच सितंबर तक होगा दाखिला

एडमिशन प्रभारी डॉ गणेश कुमार ने बताया कि स्टेट कोटे के तहत एमबीबीएस में पहले राउंड का नामांकन पांच सितंबर तक चलेगा. निर्धारित अवधि में चयनित अभ्यर्थियों को कॉलेज पहुंचकर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराने के बाद दाखिला लेना होगा. नामांकन प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए प्रमाणपत्रों और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है.

ऑल इंडिया कोटे से अब तक शून्य नामांकन

एसएनएमएमसीएच में ऑल इंडिया यानी सेंट्रल कोटे से अब तक एक भी छात्र ने नामांकन नहीं लिया है. कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, ऑल इंडिया कोटे से नामांकन की अंतिम तिथि सोमवार है. ऐसे में चयनित अभ्यर्थियों के निर्धारित समय सीमा के भीतर कॉलेज पहुंचकर दाखिला लेने की उम्मीद है.

सत्यापन व नामांकन की जिम्मेदारी तय

कॉलेज प्रबंधन ने नामांकन प्रक्रिया के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. स्टेट कोटे के अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और नामांकन के लिए संबंधित कर्मियों को जिम्मेदारी दी गयी है. नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एमबीबीएस के नये सत्र की पढ़ाई शुरू करने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola