सलानपुर बस्ती में उज्जैन से लाये शिवलिंग की स्थापना, सोमवार को विशेष पूजन

Updated:
विज्ञापन

शिवलिंग की स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह

सलानपुर बस्ती में उज्जैन से लाए गए शिवलिंग की स्थापना की गई। सोमवार को विशेष पूजा और महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया।

विज्ञापन

आस्था व भक्ति के सावन महीने में शिवालय श्रद्धालुओं के भक्तिपूर्ण अनुष्ठानों से गुलजार रहते हैं. यह महीना सलानपुर बस्ती के लिए अतिविशिष्ट हो गया. इस मौके पर सलानपुर बस्ती में बजरंग दल से जुड़े समाजसेवी पप्पू सोनार के सहयोग से उज्जैन से लाये गये शिवलिंग की स्थापना बजरंग बली मंदिर के समीप की गयी. शिवलिंग की स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया. भव्य जुलूस संग हुआ शिवलिंग का भ्रमण

आपके शहर में

विज्ञापन

स्थापना से पूर्व बाजे-गाजे संग भव्य जुलूस के साथ शिवलिंग का सलानपुर बस्ती और कतरी नदी क्षेत्र में भ्रमण कराया गया. जुलूस में दर्जनों महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए. श्रद्धालु भोला बाबा का जयकारा लगाते हुए जुलूस के साथ आगे बढ़े. इस दौरान पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा.

आयोजकों ने बताया कि सोमवार को शिवलिंग का विधि-विधान से विशेष पूजन एवं अनुष्ठान किया जाएगा। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों ने सक्रिय भूमिका निभायी.

कार्यक्रम में बिनय पासवान, राजेश चौहान, पप्पू सोनार, अजीत चौहान, नन्कु कुमार, प्रमोद ठाकुर, विरु ठाकुर, संजय सोनार, मनोज गुप्ता, संजय केशरी, ठाकुर बेलदार, राजा सरकार, विक्की चौहान, गोपाल वर्मा, शुभम सोनार और टिंकू रजक समेत अन्य लोग मौजूद थे।

सावन माह के अवसर पर सलानपुर बस्ती में बजरंग दल के समाजसेवी पप्पू सोनार के सहयोग से उज्जैन से लाए गए भगवान शिव के शिवलिंग की स्थापना बजरंग बली मंदिर के समीप की गई.स्थापना से पूर्व शिवलिंग को बाजे-गाजे के साथ जुलूस के रूप में सलानपुर बस्ती और कतरी नदी क्षेत्र में भ्रमण कराया गया.

जुलूस में दर्जनों महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए. आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया.सोमवार को शिवलिंग का विधि-विधान से विशेष पूजन किया जाएगा.इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण होगा. आयोजन में बिनय पासवान, राजेश चौहान, पप्पू सोनार, अजीत चौहान, नन्कु कुमार, प्रमोद ठाकुर, विरु ठाकुर, संजय सोनार, मनोज गुप्ता, संजय केशरी, ठाकुर बेलदार, राजा सरकार, विक्की चौहान, गोपाल वर्मा, शुभम सोनार व टिंकू रजक आदि थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola