शिवालय अपार्टमेंट में सावन महोत्सव, सावन गीतों पर थिरकीं सखियां
सावन उत्सव में शामिल महिलाएं
शिवालय अपार्टमेंट में 2026 का सावन महोत्सव उल्लास के साथ संपन्न हुआ. महिलाओं ने सावन गीतों, नृत्य और प्रतियोगिताओं का जमकर आनंद लिया. इस आयोजन ने पारंपरिक संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत की.
शिवालय अपार्टमेंट में सावन महोत्सव 2026 का आयोजन सोमवार को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. सुमाक्षी शर्मा ने किया. सावन की पारंपरिक संस्कृति और लोक रंगों से सजे आयोजन में महिलाओं ने सावन गीत, नृत्य और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. गीत-संगीत और उल्लास से पूरा माहौल सावन की उमंग में रंगा नजर आया.
आपके शहर में
सावन गीतों पर थिरकीं सखियां
कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया. इसके अलावा बैलून डांस, म्यूजिकल चेयर समेत कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
बैलून डांस प्रतियोगिता में किरण और संदीपा विजेता रहीं. म्यूजिकल चेयर में रश्मि ने बाजी मारी. वहीं संदीपा को मिसेज सावन का खिताब दिया गया.
महिलाओं ने बढ़-चढ़कर निभायी सहभागिता
आयोजन को सफल बनाने में सोनाली, उषा, महेश्वरी, गीता, किरण, प्रीति समेत अन्य महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाया और महोत्सव का भरपूर आनंद लिया.
आयोजकों ने कहा कि सावन महोत्सव जैसे आयोजन मनोरंजन के साथ महिलाओं को एक साथ आने, अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता प्रदर्शित करने तथा आपसी मेल-जोल और सौहार्द मजबूत करने का अवसर देते हैं. ऐसे आयोजनों से पारंपरिक संस्कृति और लोक उत्सवों की जीवंतता भी बनी रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए