सांड के हमले में घायल व्यवसायी की इलाज के दौरान मौत, व्यापारियों में शोक
अस्पताल में मृतक व्यवसायी
झरिया बाजार में सांड के हमले में गंभीर रूप से घायल नमकीन व्यवसायी दशरथ प्रसाद गुप्ता की कोलकाता के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना से व्यापारियों में आवारा सांडों को लेकर भारी रोष है और उन्होंने धनबाद नगर निगम से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है.
झरिया बाजार में गत दिनों सांड के हमले में गंभीर रूप से घायल नमकीन व्यवसायी दशरथ प्रसाद गुप्ता की सोमवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मौत की खबर मिलते ही झरिया के व्यवसायियों में शोक की लहर दौड़ गयी. व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की.
आपके शहर में
इलाज के दौरान हुई मौत
बताया गया कि दशरथ प्रसाद गुप्ता झरिया बाजार में अपने व्यवसाय से जुड़े काम में लगे थे. इसी दौरान सांड ने उन पर हमला कर दिया था. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे. परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.
आवारा सांडों को लेकर व्यापारियों में रोष
घटना के बाद व्यापारियों में बाजार क्षेत्र में घूमने वाले आवारा सांडों को लेकर आक्रोश बढ़ गया है. व्यापारी संगठनों ने धनबाद नगर निगम से झरिया बाजार और आसपास के व्यस्त इलाकों से आवारा सांडों को हटाने के लिए प्रभावी अभियान चलाने की मांग की है.
व्यापारियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में आवारा सांडों के कारण राहगीरों और दुकानदारों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है. उन्होंने नगर निगम से नियमित कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की, ताकि बाजार में व्यवसायी और आम लोग सुरक्षित माहौल में आवागमन और कारोबार कर सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए