Dhanbad News: माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने प्रमोद सिंह चौधरी, सचिव जय होरो

Updated:
विज्ञापन

झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की शैक्षिक संगोष्ठी एवं जिला पुनर्गठन का आयोजन रविवार को सीएम एसओइ एसएसएलएनटी प्लस टू उच्च विद्यालय में किया गया

विज्ञापन

झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की शैक्षिक संगोष्ठी एवं जिला पुनर्गठन का आयोजन रविवार को सीएम एसओइ एसएसएलएनटी प्लस टू उच्च विद्यालय में किया गया. मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो थे. उन्होंने शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया. इस दौरान मैट्रिक व इंटर परीक्षा में जिले का परीक्षा परिणाम सर्वोत्तम रहे, इसका प्रण लिया गया. इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गयी. इसमें प्रमोद सिंह चौधरी का अध्यक्ष व जय होरो को सचिव चुना गया. पर्यवेक्षक के रूप में झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महासचिव श्रीगंगा प्रसाद यादव, चुनाव पदाधिकारी झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के संगठन सचिव अनिल कुमार थे. विशिष्ट अतिथि बोकारो के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार दास, झारोटेफ के प्रांतीय महासचिव उज्ज्वल तिवारी, झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ धनबाद के जिलाध्यक्ष राजू राम उपस्थित थे.

ये भी चुने गये

पीयूष दास, दयानंद सिंह यादव, विनोद कुमार, संतोष मुखर्जी, आशीष कुमार मंडल, नागेंद्र कुमार, सिराज आलम को उपाध्यक्ष, प्रेम रंजन, प्रभात कुमार, किशन कुमार मंडल, दयाल कुमार गोप, सुनीता सिंह, नंदकिशोर यादव, विकास कुमार शर्मा को संयुक्त सचिव,विभाष कुमार चौधरी को कोषाध्यक्ष चुना गया. संगठन सचिव सुरेंद्र तुरी को बनाया गया. इसके अलावा राज्य कार्यकारिणी व विभिन्न पदाधिकारियों को चयन सर्वसम्मति से किया गया. कार्यक्रम में सुशांत पांडे, बेनी माधव, रामशरण, विवेकानंद मिंज, साजिद हुसैन, अनंत मोहली, आनंद सिंह, सुमित्रा मरांडी, सुषमा कुंडलना, कुमारी माधुरी, वंदना कुमारी, उपासना, विनीता सिंह, हसनैन अहमद, श्यामसुंदर प्रमाणिक, रेखा कुमारी, छाया कुमारी, सावित्री बास्की, राजेश चौधरी आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola