फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
एक आरोपी के घर इश्तहार चिपकाती पुलिस | Prabhat Khabar Network
कतरास पुलिस ने अदालत के आदेश का पालन करते हुए दो फरार आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया है. आरोपियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
कोर्ट के आदेश पर कतरास पुलिस ने शुक्रवार को दो अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों के घर इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को निर्धारित तिथि तक न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है. ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू की जायेगी.
आपके शहर में
गोपी श्रीवास्तव के घर चिपकाया इश्तेहार
पचगढ़ी बाजार के शिव मुहल्ला निवासी गोपी श्रीवास्तव उर्फ राहुल श्रीवास्तव के आवास पर अनि निर्भय कुमार सिंह और सअनि रामजी रवि ने इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ने आरोपी को पांच सितंबर 2026 तक न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है. निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी गयी है.
मासूम अंसारी के घर भी हुई कार्रवाई
दूसरे मामले में छाताबाद निवासी मो. परवेज अंसारी के पुत्र मो. मासूम अंसारी के आवास पर अनि निर्भय कुमार सिंह के नेतृत्व में इश्तेहार चिपकाया गया. पुलिस ने आरोपी को 11 सितंबर 2026 को न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है. न्यायालय के आदेश का पालन नहीं करने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए