Dhanbad News: न्यूरो सर्जरी और ऑन्कोलॉजी की OPD सेवा शुरू, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में दो दिन होगा इलाज

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News

Dhanbad News: धनबाद में बने सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सप्ताह में दो दिन न्यूरो सर्जरी और ऑन्कोलॉजी विभाग की ओपीडी सेवा का लाभ मरीजों को मिलेगा. सप्ताह में प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को दोनों विभागों की ओपीडी चलेगी.

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पास बने सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में गुरुवार से दो विभागों की ओपीडी सेवा शुरू हो गई है. इसमें न्यूरो सर्जरी और ऑन्कोलॉजी विभाग शामिल हैं. न्यूरो सर्जरी विभाग में डॉ. राजेश कुमार सिंह और ऑन्कोलॉजी विभाग में डॉ. संदीप कपूर वर्मा संबंधित मरीजों का इलाज करेंगे. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केके लाल और अधीक्षक डॉ. एसके चौरसिया की मौजूदगी में गुरुवार को दोनों विभागों की ओपीडी सेवा शुरू की गई. इस दौरान कई विभागों के एचओडी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

ओपीडी सेवा हुई शुरू

प्राचार्य डॉ. केके लाल ने बताया कि फिलहाल दोनों विभागों में एक-एक चिकित्सकों की मदद से ओपीडी सेवा शुरू की गई है. जल्द ही दोनों विभागों के लिए अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति की जाएगी. इसके बाद ओपीडी सेवा का विस्तार भी किया जाएगा. इनडोर सेवा भी शुरू करने की योजना है. प्राचार्य डॉ. केके लाल ने कहा कि आने वाले दिनों में लोगों को सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में विभिन्न विभागों में चिकित्सा सेवा का लाभ मिलने लगेगा.

सोमवार और गुरुवार को चलेगी ओपीडी सेवा

सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सप्ताह में दो दिन न्यूरो सर्जरी और ऑन्कोलॉजी विभाग की ओपीडी सेवा का लाभ मरीजों को मिलेगा. सप्ताह में प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को दोनों विभागों की ओपीडी चलेगी. सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक ओपीडी का संचालन होगा.

अगले माह शुरू होगी कार्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी

सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में अगले महीने से कार्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी सेवा भी शुरू होगी. हालांकि, न्यूरो सर्जरी और ऑन्कोलॉजी के साथ कार्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी सेवा की भी शुरुआत करने की योजना थी. लेकिन कार्डियोलॉजी विभाग में विशेष डॉक्टर की नियुक्ति नहीं होने के कारण गुरुवार को इस विभाग की ओपीडी सेवा शुरू नहीं किया जा सका. विधानसभा चुनाव के बाद रांची स्थिति स्वास्थ्य मुख्यालय की ओर से विशेष चिकित्सकों की बहाली होनी है. इसके बाद सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लिए कार्डियोलॉजिस्ट मिलने की उम्मीद है.

Also Read: Palamu News: सगी बेटी का कलेजा ही खा गई एक मां! तंत्र साधना के लिए अपनी दुधमुंही बच्ची की ली जान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola