लातेहार में जलमीनार से गिर कर बलियापुर के मजदूर की मौत

Updated:
विज्ञापन

बलियापुर के मजदूर की लातेहार में गिर कर मौत

विज्ञापन

बलियाुपर के सिंगियाटांड़ निवासी मोइद्दीन अंसारी के 21 वर्षीय पुत्र मो सलीमुद्दीन अंसारी की मौत लातेहार जिला के बरवाडीह में 20 फीट ऊंची जलमीनार से गिर कर हो गयी. सोमवार को शव सिंगियाटांड़ लाया गया, तो गांव मातम छा गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सलीमुद्दीन मजदूरी करने बरवाडीह गया था. निर्माणाधीन जलमीनार पर कार्य करते वह नीचे गिर कर घायल हो गया था. उसके बाद लोगों ने उसे तत्काल डाल्टेनगंज स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर यहां परिजन बरवाडीह पहुंचे और शव लेक गांव आये. यहां से गये लोगों ने हंगामा किया तो निर्माण के ठेकेदार फरार हो गये. वहां की पुलिस द्वारा ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई किये जाने का आश्वासन मिलने पर लोग शांत हुए. मृतक के चचेरे भाई अबरार अंसारी ने लातेहार के बरवाडीह थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. मृतक दो भाइयों में छोटा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola