धनबाद: कतरी नदी में कच्चा पुल बनाने के मामले में FIR, BCCL के महाप्रबंधक समेत कई अधिकारी आरोपी

Updated:
विज्ञापन

कतरी नदी पर कोयला परिवहन के लिए बनाया गया कच्चा पुल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कतरी नदी में ह्यूम पाइप लगाकर कच्चा पुल बनाने और नदी का बहाव क्षेत्र संकुचित करने के आरोप में कतरास थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले में कोल कंपनी और BCCL के कई अधिकारी आरोपी हैं.

विज्ञापन

कतरास. कतरी नदी के प्राकृतिक बहाव में कथित रूप से छेड़छाड़ कर कोयला परिवहन के लिए कच्चा पुल बनाने के मामले में कतरास थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस मामले में आरके कोल माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट हेड, मैनेजर और सुपरवाइजर के अलावा बीसीसीएल एरिया-4 कतरास के महाप्रबंधक, एजीएम, गजलीटांड़ परियोजना के प्रोजेक्ट ऑफिसर और सुपरवाइजर को भी आरोपी बनाया गया है.

विज्ञापन

ह्यूम पाइप लगाकर कच्चा पुल बनाने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी पर सक्षम प्राधिकार की अनुमति के बिना कतरी नदी में ह्यूम पाइप लगाकर कच्चा पुल बनाने का आरोप है. भारी वाहनों के आवागमन के लिए नदी किनारे ओवरबर्डन (ओबी) और मिट्टी की भराई भी की गयी. शिकायत में इससे नदी के प्राकृतिक बहाव क्षेत्र के संकुचित होने की बात कही गयी है.

ये भी पढ़ें: बलियापुर के ITBP जवान रमेश कुमार दत्ता को उत्कृष्ट सेवाकार्य के लिए मिला सम्मान, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के साथ भी कर चुके हैं ड्यूटी

अंचल अधिकारी के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी

बाघमारा के अंचल अधिकारी की ओर से दिये गये आवेदन के आधार पर कतरास थाना कांड संख्या 269/26 दर्ज किया गया है. प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई में जुटी है.

कतरास बचाओ संघर्ष समिति ने उठाया था मुद्दा

कतरी नदी के प्राकृतिक बहाव में कथित छेड़छाड़ का मुद्दा कतरास बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक सुदाम गिरी समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उठाया था. सुदाम गिरी ने इस संबंध में धनबाद के उपायुक्त से भी शिकायत की थी. अब प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर लोगों की नजर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola