बलियापुर के ITBP जवान रमेश कुमार दत्ता को उत्कृष्ट सेवाकार्य के लिए मिला सम्मान, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के साथ भी कर चुके हैं ड्यूटी

Updated:
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और ITBP जवान रमेश कुमार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ITBP के 65वें स्थापना दिवस पर बलियापुर निवासी रमेश कुमार दत्ता को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मान मिला है. वर्ष 2004 में बल में भर्ती हुए दत्ता को अब तक सात नकद पुरस्कार और छह गुड एंट्री मिल चुकी हैं.

विज्ञापन

बलियापुर. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के 65वें स्थापना दिवस पर बलियापुर निवासी जवान रमेश कुमार दत्ता को उत्कृष्ट सेवाकार्य के लिए सम्मानित किया गया है. छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण योगदान, कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर सेवाओं के लिए उन्हें विभाग की ओर से महानिदेशक प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया है. उनकी इस उपलब्धि से बलियापुर के लोगों में हर्ष है.

विज्ञापन

2004 में ITBP में हुए थे भर्ती

जानकारी के अनुसार, रमेश कुमार दत्ता वर्ष 2004 में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में भर्ती हुए थे. अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य के लिए पहचान बनायी है. उन्हें अब तक सात नकद पुरस्कार और छह गुड एंट्री मिल चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: Watch Video: धनबाद नगर निगम में मजदूरों का प्रदर्शन, ईएसआईसी और बोनस-एरियर सहित 25 मांगों पर भूख हड़ताल

फिलहाल वह ITBP की 27वीं वाहिनी, मुख्यालय पनाबारस में इंटेलिजेंस रिप्रेजेंटेटिव के पद पर कार्यरत हैं. छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान उनके योगदान को भी सम्मान का प्रमुख आधार बताया गया है.

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के साथ भी किया था कर्तव्य निर्वहन

रमेश कुमार दत्ता के सेवाकाल का एक यादगार अनुभव वर्ष 2009 से 2012 के बीच का है. इस दौरान उन्हें देश के महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के साथ कर्तव्य निर्वहन करने का अवसर मिला था. यह अनुभव उनके लिए विशेष और यादगार रहा.

रमेश कुमार दत्ता को मिले सम्मान से उनके परिजनों और क्षेत्र के लोगों में खुशी है. उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola