ePaper

Dhanbad news: कानूनी साक्षरता व जागरूकता को लेकर सड़क पर उतरे न्यायाधीश

Updated at : 19 Dec 2024 2:05 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad news: कानूनी साक्षरता व जागरूकता को लेकर सड़क पर उतरे न्यायाधीश

कानूनी साक्षरता और जागरूकता को बढ़ावा देने को लेकर 90 दिवसीय व्यापक आउटरीच कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को प्रभात फेरी कर की गयी.

विज्ञापन

धनबाद.

झारखंड राज्य विधिक प्राधिकरण के निर्देश पर लोगों में कानूनी साक्षरता और जागरूकता को बढ़ावा देने को लेकर 90 दिवसीय व्यापक आउटरीच कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को प्रभात फेरी कर की गयी. प्रभात फेरी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा वीरेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में सिविल कोर्ट धनबाद से निकलकर रणधीर वर्मा चौक, सिटी सेंटर चौक तक गई. न्यायाधीश श्री तिवारी ने वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान लोगों में कानूनी जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक भी किया गया. इसके बाद सभी वापस सिविल कोर्ट लौटे. यहां मीडिया से बातचीत करते हुए न्यायाधीश श्री तिवारी ने कहा कि 90 दिनों तक न्यायिक पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम हर क्षेत्र में जाकर लोगों को कानून के प्रति जागरूक करेगी. नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, डायन बिसाही मामले को लेकर हेल्पलाइन नंबर 181 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबर के विषय में लोगों को बताया जाएगा. वहीं अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा राकेश रोशन ने बताया कि इस 90 दिनों के कार्यक्रम के दौरान न्यायिक पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम जिसमें एनजीओ, पैनल अधिवक्ता,पीएलवी शामिल हैं, डोर टू डोर जाकर लोगों को कानून व विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे. विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में छात्र छात्राओं के बीच वाद-विवाद, निबंध, पेंटिंग, भाषण, प्रभात फेरी आदि का आयोजन किया जाएगा. बाल विवाह, साइबर ठगी, ड्रग, डायन बिसाही, बाल मजदूरी आदि के बारे लोगों को जागरूक किया जाएगा. मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, टी हसन, एसएन मिश्रा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीकांत पाठक, स्वयंभू, दुर्गेश चंद्र अवस्थी, प्रभाकर सिंह, कुमार सकेत, कुलदीप, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आरती माला, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव त्रिपाठी, अवर न्यायाधीश निताशा बारला, सत्यभामा, श्वेता कुमारी, ऐंजोलिना जोन, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अभिजीत पांडे, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ऋषि कुमार, हेमंत सिंह समेत तमाम न्यायिक पदाधिकारी, एलएडीसीएस के चीफ कुमार विमलेंदु, डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, सहायक कांउसिल नीरज गोयल, शैलेन्द्र झा, सुमन पाठक, कन्हैया लाल ठाकुर, डालसा सहायक अरुण कुमार, सौरव सरकार, राजेश सिंह, पारा लीगल वालंटियर हेमराज चौहान, डिपेंटी गुप्ता, श्वेता किन्नर समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

आचार संहिता उल्लघंन मामले में अभियोजन साक्ष्य बंद

धनबाद.

आचार संहिता उल्लघंन मामले की सुनवाई बुधवार को एमपी एमएलए न्यायालय के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अर्पिता नारायण की अदालत में हुई. अदालत ने बचाव पक्ष के अधिवक्ता के आग्रह पर अभियोजन साक्ष्य बंद कर आरोपियों के सफाई बयान के लिए अगली तारीख सात जनवरी 2025 निर्धारित कर दी है. अदालत में धनबाद के पूर्व सांसद ददई दुबे गैर हाजिर थे. 20 अप्रैल 2014 को निरसा के अंचल अधिकारी प्रशांत कुमार लायक ने चिरकुंडा थाने में ददई दुबे और नितेश कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने 20 नवंबर 2014 को दोनों आरोपियों के विरुद्ध अदालत में आरोप पत्र समर्पित किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola