फुलारीटांड़ होकर नहीं गुजरी अवैध कोयला लदी बाइकें
Updated at : 17 May 2024 12:10 AM (IST)
विज्ञापन

नहीं चली कोयला लदी बाइक
विज्ञापन
कुंजी बस्ती व फुलारीटांड़ खटाल के युवकों के बीच हुआ था विवाद.
फुलारीटांड़
. अवैध कारोबार को लेकर कुंजी बस्ती व फुलारीटांड़ खटाल के युवकों के बीच हिंसक झड़प के तीसरे दिन गुरुवार को फुलारीटांड़ होकर अवैध कोयला लोड बाइकें नहीं गुजरी. महुदा से दर्जनों अवैध बालू लोड ट्रैक्टर इलाके में चलते रहे. मामले को लेकर बुधवार की शाम महुदा थाना में कुंजी बस्ती निवासी रंजीत कुमार महतो की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. फुलारीटांड खटाल के लोगों ने कोई शिकायत नहीं की है. इस मामले में समाजसेवियों द्वारा कुंजी बस्ती व फुलारीटांड खटाल के बीच उत्पन्न विवाद को सुलझाने को लेकर प्रयास किया जा रहा है. विदित हो कि अवैध कोयला कारोबार में हिस्सेदारी को लेकर कुंजी बस्ती और फुलारीटांड़ खटाल के युवकों के बीच मारपीट हो गयी थी, जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग जख्मी हो गये थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




