Dhanbad News:पश्चिमी टुंडी पहुंचा हाथियों का झुंड, रौंदी फसल
Dhanbad News: हाथियों का झुंड दोबारा पश्चिमी टुंडी पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है. शुक्रवार की देर रात हाथियों ने कई खेतों में फसल रौंद डाली.
Dhanbad News: हाथी के झुंड से बिछड़े चार हाथी पश्चिमी टुंडी में शुक्रवार की देर रात पहुंच गये हैं. इस दौरान रात में बिसनपुर के रामलाल सोरेन की सब्जी की फसलों को बुरी तरह रौंद दिया है. हाथियों ने बोरिंग की पाइप लाइन को भी क्षति पहुंचायी है, उसके बाद छुटकी देवी के चकामानपुर में बाड़ी में रखे धान को भी नुकसान पहुंचाया. फिलहाल हाथी टुंडी पहाड़ पर शरण लिए हुए हैं.
कुछ दिन पहले मचाया था उत्पात
विदित हो कि इससे कुछ दिन पहले ही हाथियों का झुंड पश्चिम टुंडी पहुंचा था.उस समय कई गांवों में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया था. कई लोगों का घर क्षतिग्रस्त कर अनाज खा गये थे. पुन: हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए