Dhanbad News: चिरकुंडा में मामूली विवाद में मारपीट, चार घायल

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News:चिरकुंडा के ऊपर बाजार में गुटखा खाकर थूकने से हुए विवाद ने लिया हिंसक रूप. दो घायल दुर्गापुर रेफर.

विज्ञापन

Dhanbad News:चिरकुंडा ऊपर बाजार स्थित संदीप पीसीओ के समीप गुटखा का थूक फेंकने को लेकर शुक्रवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. घटना में चार युवक घायल हो गये. घायल में एक युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. उसे इलाज के लिए दुर्गापुर भेजा गया है. इस संबंध में संदीप अग्रवाल ने चिरकुंडा थाना में लिखित शिकायत की है. पुलिस आरोपी युवकों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.

घटना से मारवाड़ी समाज के लोगों में आक्रोश

संदीप अग्रवाल ने थाने में दी शिकायत में कहा कि अभिषेक जिंदल, राहुल खरकिया, गौरव खरकिया व पानी लेने संदीप पीसीओ आये थे. इस दौरान सोनारडंगाल निवासी संतोष यादव के पुत्र अंकित यादव, रोहित यादव व अन्य युवकों द्वारा गुटखा खाकर थूक वहां थूक फेंक दिया. इसका विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडा व हथियार से हमला कर दिया. इससे अभिषेक जिंदल का सिर फट गया है. अभिषेक व घायल गौरव खरकिया को दुर्गापुर रेफर किया गया है. मारपीट के दौरान आरोपियों ने अभिषेक जिंदल के गले से सोना की चेन, मोबाइल व पैसा छीन लिया. घटना से मारवाड़ी समाज के लोगों में आक्रोश है. मारवाड़ी समाज के लोगों ने थाना प्रभारी रामजी राय से मिल कर आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola