– लोयाबाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पुलिस ने कराया शांत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
लोयाबाद में मारपीट
विज्ञापन
लोयाबाद.
लोयाबाद थाना क्षेत्र के यूको बैंक के समीप बुधवार की शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. मारपीट में एक पक्ष द्वारा आनंद नामक युवक की पिटाई कर दी गयी. सूचना मिलते ही लोयाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया. बताया जाता है कि लोयाबाद के पंजाबी मोड़ में शाम करीब साढ़े छह बजे एक स्कार्पियो की एक बाइक से टक्कर हो गयी. उसमें बाइक सवार युवक गिर गया. उसके बाद उसने इसकी सूचना अपने एक मित्र को दी. दोनों ने पीछा करते हुए यूको बैंक के समीप स्कॉर्पियो को रुकवाया. उसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी होने लगी. इतने में स्कॉर्पियो के साथ चल रहे इनोवा से एक युवक उतरा, जिसका नाम आनंद बताया जा रहा है, के साथ युवकों की बकझक शुरू हो गयी. उसके बाद मोटरसाइकिल सवार पंकज ने उसकी जम कर पिटाई कर दी. जानकारी मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत करा दिया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन