घर में मृत पड़ा था बुजुर्ग, दुर्गंध आने पर पहुंची पुलिस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बरामद किया
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद.
धनबाद थाना क्षेत्र के अभय सुंदरी स्कूल के पास रहने वाले बुजुर्ग सुनंदो भारद्वाज की उनके घर में मौत हो गयी. शव से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने सोमवार को धनबाद पुलिस को सूचना दी. इसके बाद एसआइ चिरंजीत प्रसाद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा तो देखा कि बुजुर्ग का शव नीचे पड़ा है. शव को देख कर लगता है कि उनकी मौत दो-तीन दिन पहले ही हो चुकी है. हालांकि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो पायेगा.जमशेदपुर गये थे परिवार के लोग :
घटना के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी सुनीता भारद्वाज को फोन कर घटना की जानकारी दी. इसके कुछ घंटों बाद वह थाना पहुंची. सुनीता ने पुलिस को बताया कि वह पूरे परिवार के साथ 24 मई को जमशेदपुर गयी थी. उनके पति सुनंदो घर में ही थे. उन्होंने बताया कि सुनंदो शराब पीने के आदि थे. हो सकता है कि शराब पीकर नशे में गिर गये हों और उनकी मृत्यु हो गयी हो. पुलिस ने बताया कि उनकी पत्नी सुनीता, कतरास में एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन