जीवन बर्बाद कर देती है मादक पदार्थों की लत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jun 2024 1:54 AM
मादक पदार्थों का उपयोग को रोकने को लेकर जिला स्कूल में कार्यशाला
संवाददाता, धनबाद, मादक पदार्थों के उपयोग को रोकने के अभियान से संबंधित जिलास्तरीय कार्यशाला शनिवार को प्लस टू स्कूल, जिला स्कूल (सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) के सभागार में हुई. इसमें विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, वार्डन, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और परियोजना कार्यालय के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित हुए. मुख्य अतिथि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी-सह-जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी ने कहा : कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालय, समाज और लोगों को मादक पदार्थों से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागृत करना है. 18 जून से सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम को जिले भर के विद्यालयों में सफलता पूर्वक लागू करें, ताकि स्कूलों के बच्चे इससे प्रभावित ना हो. विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार ने कहा : मादकों पदार्थों की लत से जीवन बर्बाद हो जाता है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विजय कुमार ने बताया कि स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध है. इसकी जानकारी सभी स्कूल समितियों को अवश्य दें. मंच संचालन राज्य साधन सेवी दिलीप कुमार कर्ण ने किया. उन्होंने ड्रग्स के विभिन्न प्रकारों और इससे प्रभावित होने वाले शारीरिक अंगों के बारे में पावर प्वाइंट स्लाइड के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी दी. बताया स्कूलों में सप्ताह भर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होगा. इसमें लेख, पोस्टर बनाओ, स्लोगन आदि प्रतियोगिता होगी, साइकिल रैली, प्रभात फेरी आदि के पश्चात अंतिम दिन 26 जून को विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजय प्रतिभागियों को पुरस्कृत करें. मौके पर मीतू सिन्हा, प्रदीप रवानी, रमन कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










