ज्वेलरी दुकान की एस्बेस्टस छत तोड़कर चोरी, चांदी के जेवर व बर्तन ले गये चोर

Updated:
विज्ञापन

डोमनपुर ज्वेलर्स दुकान में चोरी के बाद जांच करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

राजगंज के डोमनपुर मोड़ स्थित अजित ज्वेलर्स में चोरों ने एस्बेस्टस की छत तोड़कर घुसपैठ की. दुकान से हजारों रुपये के चांदी के जेवर और पीतल के बर्तन चोरी हो गए, हालांकि चोर तिजोरी तोड़ने में नाकाम रहे.

विज्ञापन

राजगंज थाना क्षेत्र के डोमनपुर मोड़ स्थित अजित ज्वेलर्स में शनिवार की रात चोरों ने दुकान की एस्बेस्टस छत और सीलिंग तोड़कर हजारों रुपये के चांदी के जेवर तथा कांसा-पीतल के बर्तन चोरी कर लिये. चोरों ने दुकान में रखी तिजोरी को तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके. घटना की जानकारी रविवार सुबह दुकान खोलने पर हुई. सूचना मिलते ही राजगंज थाना प्रभारी संजीव कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह दुकान खोलने पर चला चोरी का पता

डोमनपुर ज्वेलर्स दुकान में चोरी | Prabhat Khabar Network
दुकान का टूटा एस्बेस्ट्स शीट | Prabhat Khabar Network

तेतुलमारी निवासी दुकानदार अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार सुबह दुकान खोलने पर सामान बिखरा मिला. जांच करने पर चोरी का पता चला. चोर दुकान की एस्बेस्टस छत और सीलिंग तोड़कर अंदर दाखिल हुए थे. इसके बाद दुकान में रखे चांदी के जेवर और कांसा-पीतल के बर्तन लेकर फरार हो गये.

तिजोरी तोड़ने में नहीं मिली सफलता

दुकानदार के अनुसार, चोरों ने दुकान में रखी तिजोरी को भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे उसे खोल नहीं सके. चोरी हुए सामान की कीमत हजारों रुपये बतायी जा रही है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

वर्ष 2022 में भी हुई थी चोरी

दुकानदार अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि वर्ष 2022 में भी उनकी दुकान में चोरी हुई थी. दोबारा चोरी की घटना से दुकानदार चिंतित हैं. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola