Dhanbad News: धनबाद में दिनदहाड़े एक लाख की छिनतई, बेटे की शादी के लिए पैसे निकालने गयी थी महिला

Updated:
विज्ञापन

पीड़िता हीरा देवी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dhanbad News: धनबाद जिले के सिंदरी में बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकाल कर घर लौट रही महिला से एक लाख रुपए की छिनतई हो गयी. बाइक सवार युवकों ने महिला को धक्का दे दिया. इससे वह गिर गयी. इसके बाद रुपए से भरा थैला लेकर बाइक सवार फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बेटे की शादी के लिए महिला पैसे निकालने बैंक गयी थी.

विज्ञापन

Dhanbad News: सिंदरी, अजय उपाध्याय-धनबाद के सिंदरी में बैंक से पैसे निकाल कर घर लौट रही एक महिला से एक लाख रुपए की छिनतई हो गयी. रुपए से भरे थैले लेकर बाइक सवार दिनदहाड़े फरार हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाला. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बेटे की शादी के लिए महिला पैसे निकलने बैंक गयी थी.

विज्ञापन

बाइक से धक्का देकर थैला छीन हो गए फरार


बैंक ऑफ इंडिया की सिंदरी शाखा से एक लाख रुपए निकाल कर हीरा देवी ने रुपए थैले में रखे और बैंक से बाहर निकल कर घर जाने लगी. इसी दौरान वाइक सवार दो युवकों ने केडी कॉलोनी में हीरा देवी को बाइक से धक्का दे दिया. इससे हीरा देवी सड़क पर गिर गयी. वाइक सवार युवकों ने हीरा देवी से रुपए से भरे थैले छीन लिए और चलते बने.

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला

जैसे ही रुपए छीनकर बाइक सवार युवक भागने लगे. हीरा देवी चिल्लाने लगी. आवाज सुनते ही आसपास के लोग जुट गए. सिंदरी पुलिस को सूचना दी गयी. सिंदरी थाना के एसआई सतीश कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पीड़िता हीरा देवी से पूछताछ की. बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगाला. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में वाइक सवार लुटेरे दिखे हैं. छानबीन के बाद लुटेरों का शीघ्र पता चल जाएगा.

ये भी पढ़ें: झारखंड में 1373 माध्यमिक आचार्यों की होगी नियुक्ति, हेमंत सोरेन कैबिनेट की 14 एजेंडों पर मुहर

बेटे की शादी के लिए रुपए निकालने गयी थी महिला


पीड़िता हीरा देवी ने बताया कि लुटेरे बैंक से ही उस पर नजर रखे हुए थे. रुपए लेकर जैसे ही वह बाहर निकली. वे रुपए का थैला छीनकर भाग गए. सूचना पाकर हीरा देवी का पुत्र प्रदीप सिंह घटना स्थल पर पहुंचा. उसने बताया कि उसकी मां, उसकी शादी के लिए बैंक से रुपए निकालने गयी थी. 20 अप्रैल को धनबाद में उसकी शादी होनी है.

ये भी पढ़ें: झारखंड में कुछ ही देर में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश, वज्रपात का येलो अलर्ट

पीड़िता के नहीं हैं पति


पीड़िता के पुत्र प्रदीप सिंह के पिता जग्गु सिंह नहीं हैं. इसलिए सारी जिम्मेदारी उसकी मां हीरा देवी ही संभालती हैं. हीरा देवी केडी कॉलोनी में ही आवास संख्या-130 में रहती है.

ये भी पढ़ें: Kolhan University: पीने के पानी के लिए तरस रहे कोल्हान यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स, रजिस्ट्रार ने दिया ये आश्वासन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola