Dhanbad News: धनबाद में झामा छाई लदे हाइवा को पुलिस ने किया जब्त, चालक फरार

Updated:
विज्ञापन

झामा छाई लदा हाइवा जब्त

Dhanbad News: धनबाद की लोयाबाद पुलिस ने झामा छाई लदे हाइवा को जब्त कर लिया है. हालांकि चालक मौका पाकर फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

धनबाद : धनबाद के ईदगाह मैदान से लोयाबाद पुलिस ने गुरुवार की रात झामा छाई लदा हाइवा को दबोच लिया. हालांकि, मौका पाकर हाइवा चालक फरार हो गया. इसके बाद पुलिस वाहन को जब्त कर थाने ले आयी. इस संबंध में लोयाबाद थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुरुवार रात झामा छाई लोड करने की सूचना मिला थी. सूचना के आधार पर पुलिस वहां पहुंची तो हाइवा चालक फरार हो गया. जांच के लिए हाइवा को थाने लाया गया है, जांच के बाद आगे की कारवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola