ePaper

धनबाद में गरजे पीएम मोदी : झामुमो-कांग्रेस ने झारखंड को लूटा, बेनामी संपत्तियों के पहाड़ बना लिए

Updated at : 02 Mar 2024 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद में गरजे पीएम मोदी : झामुमो-कांग्रेस ने झारखंड को लूटा, बेनामी संपत्तियों के पहाड़ बना लिए

धनबाद में पीएम मोदी ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस ने झारखंड के लोगों की गाढ़ी कमाई से अपने लिए बेनामी संपत्तियों के पहाड़ बना लिए. विकसित झारखंड हमारा संकल्प है.

विज्ञापन

झारखंड दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूबे के सत्ताधारी गठबंधन (झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस) पर जमकर बरसे. शुक्रवार (1 मार्च 2024) को धनबाद के बरवाअड्डा मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झामुमो-कांग्रेस ने झारखंड की जनता को लूटा. झारखंड के लोगों की गाढ़ी कमाई से अपने लिए बेनामी संपत्तियों के पहाड़ बना लिए हैं. आपने देखा है कि यहां किस तरह नोटों की गड्डियां निकल रही हैं. वहीं. विकसित भारत के लिए विकसित झारखंड भाजपा का संकल्प है.

पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार देश का विकास करना चाहती है. झारखंड का विकास करना चाहती है. उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं. जल्द ही बाकी लोगों की भी गरीबी दूर करेंगे. पीएम ने कहा कि ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित झारखंड’ मोदी का संकल्प है.

जेएमएम का मतलब हो गया है- जमकर खाओ : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड में तेज विकास के लिए जरूरी है कि यहां की कानून-व्यवस्था अच्छी हो. शासन-प्रशासन में ईमानदार लोग हों. उन्होंने आरोप लगाया कि जब से झारखंड में झामुमो और कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से स्थिति बदल गई है. जेएमएम का मतलब हो गया है- जमकर खाओ.

Also Read : PM Modi in Dhanbad: धनबाद में लगे ‘वीर नरेंद्र जिंदाबाद’, ‘अबकी बार मोदी सरकार’ के नारे

आदिवासी मेरे परिवारजन, आपके बच्चों का भविष्य मेरी गारंटी

प्रधानमंत्री ने झामुमो और कांग्रेस के परिवारवाद पर जमकर निशाना साधा. कहा कि दोनों पार्टियों ने जनजातियों को सिर्फ वोट बैंक समझा. ये लोग यहां के प्रतिभाशाली युवाओं को कभी आगे नहीं बढ़ाएंगे, क्योंकि परिवारवादी अपने ही परिवार के बारे में सोचते हैं. लेकिन, मोदी आपके बारे में सोचता है. आपके भविष्य के बारे में सोचता है. पीएम ने कहा कि आप ही मेरे परिवारजन हैं, आपके बच्चों का भविष्य, मेरी गारंटी है.

भाजपा का मकसद- विकास, विकास और तेज विकास

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा का एक ही मकसद है- विकास, विकास और तेज विकास. वहीं, कांग्रेस और उसके सहयोगी दल विकास के सबसे बड़े दुश्मन हैं. उन्होंने कहा कि यही वजह है कि देश कह रहा है- जहां दूसरों से उम्मीद खत्म हो जाती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है. झारखंड के लोग मोदी की ऐसी अनेक गारंटियों के गवाह हैं, जो बीते वर्षों में पूरी हुईं हैं.

Also Read : झारखंड को पीएम मोदी की सौगातें

मोदी न दबने वाला है और न ही हटने वाला है : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ये इंडी गठबंधन वाले कितना भी दबाव बना लें, लेकिन ये मोदी न दबने वाला है और न ही हटने वाला है. उन्होंने कहा कि मुफ्त अनाज की योजना मोदी चालू रखेगा, ताकि गरीब के घर का चूल्हा जलता रहे.

पीएम मोदी ने झारखंड को दी 35,700 करोड़ की सौगात

धनबाद के बरवाअड्डा में भाजपा की विजय संकल्प महारैली को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सिंदरी में हर्ल के प्लांट का लोकार्पण किया. साथ ही झारखंड को 35,700 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात भी दी. पीएम ने 17 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया. इसमें से 12 योजनाएं रेलवे से जुड़ी हैं.

Also Read : हर्ल में बोले पीएम : 2018 में सिंदरी खाद कारखाने को चालू करने का संकल्प लिया था, आज मोदी की गारंटी पूरी हुई

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola