डीसी, एसएसपी ने किया स्ट्रांग रूम, बाजार समिति का निरीक्षण
Updated at : 17 Nov 2024 1:46 AM (IST)
विज्ञापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा तथा वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने शनिवार को जिला कोषागार में पोस्टल बैलेट के लिए बनाये गये स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया.
विज्ञापन
धनबाद.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा तथा वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन ने शनिवार को जिला कोषागार में पोस्टल बैलेट के लिए बनाये गये स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पोस्टल बैलेट को सुरक्षित रखने समेत अन्य दिशा निर्देश दिये. इस दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा, पोस्टल बैलेट के नोडल पदाधिकारी सह सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, संजय कुमार झा समेत अन्य पदाधिकारी थे.कृषि बाजार समिति में रिसीविंग एवं काउंटिंग सेंटर का निरीक्षण :
उपायुक्त माधवी मिश्रा एवं एसएसपी एचपी जनार्दनन समेत सभी निर्वाची पदाधिकारियों ने शनिवार को रिसीविंग एवं काउंटिंग को लेकर कृषि बाजार का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने बाजार समिति में विधानसभा वार ऑब्जर्वर चैंबर, डीइओ चैंबर, आरओ चेंबर, काउंटिंग हॉल, स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा, फायर सेफ्टी, सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने बताया कि 23 नवंबर को कृषि बाजार समिति में मतगणना की जाएगी. इसमें इवीएम, इटीपीएस और पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी. काउंटिंग हाल तक काउंटिंग एजेंट, प्रत्याशी, कर्मी एवं पदाधिकारी के पहुंचने के अलग-अलग मार्ग चिह्नित कर बैरिकेडिंग के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, डायरेक्टर डीआरडीए राजीव रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, एलआरडीसी दिलीप महतो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल चंदन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार मिश्रा आदि थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




