नाला में बहा युवक, तलाश जारी
गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र के कापासारा में हुई घटना
गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र के कापासारा में हुई घटना निरसा के गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र के कापासारा गांव निवासी मनसा राय उर्फ भूता (40) मंगलवार की शाम भारी बारिश के दौरान पैर फिसलने से नाले में बह गया. नाला का निर्माण इसीएल प्रबंधन द्वारा कराया गया है. लोगों ने घटना की सूचना गलफरबाड़ी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया था. झामुमो नेता त्रिपुरी चौबे ने जेसीबी मशीन मंगाकर नाले में युवक की खोजबीन करायी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है. कोल ट्रेडर्स एसोसिएशन मुगमा के अध्यक्ष मुनीलाल मंडल ने पहुंच कर युवक की तलाशी के लिए मदद की. गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी नीतीश कुमार ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली. शाम चार बजे से हो रही है बारिश : निरसा इलाके में शाम चार बजे से लगातार बारिश हो रही है. इससे जगह-जगह जल जमाव हो गया है. नालियों व नदियों में पानी का बहाव तेज हो गया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए