बीपीएल कोटा से नामांकन में गड़बड़ी का दावा गलत मिला

Updated:
विज्ञापन

किड्स गार्डेन झरिया के आवेदनों की हुई जांच

विज्ञापन

धनबाद.

जिले के निजी विद्यालयों के 25 प्रतिशत सीटों पर बीपीएल कोटा से होने वाले नामांकन प्रक्रिया की जांच चल रही है. शनिवार को जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार के नेतृत्व में 16 सदस्यीय टीम ने किड्स गार्डेन झरिया के आवेदनों की जांच की. अभिभावकों की ओर से किये गये दावों को देखा गया. इस दौरान विद्यालय से अभिभावकों के घरों की दूरी मापी गयी. अभिभावकों के दावा गलत पाया गया.

क्या थी शिकायत : अभिभावकों ने शिकायत की थी कि विद्यालय से घर की दूरी गलत मापी गयी है. दूरी कम होने के बाद भी अधिक दूरी दर्शाया गया है. इसी शिकायत पर स्कूल से अभिभावकों के घरों तक की दूरी मापी गयी. सीआरपी की ओर से दर्ज दूरी सही पायी गयी.

दलाल ने शिकायत करने के लिए किया था प्रेरित :

जांच के बाद अभिभावकों ने बताया कि उन्हें दलाल ने शिकायत करने के लिए प्रेरित किया था. अभिभावकों से इसकी जानकारी लिखित में ली गयी है. डीएसइ ने कहा कि शिकायत कराने वाले की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया करायी जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola