Dhanbad News : 10 एमवीए बढ़ी गोधर सबस्टेशन की क्षमता, पावर ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम पूरा
Published by : NARENDRA KUMAR SINGH Updated At : 12 May 2025 2:06 AM
ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉल करने के कार्य को लेकर सबस्टेशन से 11 घंटे सप्लाई रही ठप
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के गोधर सबस्टेशन की क्षमता 10 एमवीए बढ़ गयी है. पूर्व में गोधर सबस्टेशन की क्षमता 30 एमवीए थी. कुछ वर्षों से सबस्टेशन अंतर्गत इलाकों में ओवरलोड की समस्या बनी रहती थी. इसे देखते हुए जेबीवीएनएल ने इस सबस्टेशन की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया था. रविवार को 10 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉल करने का कार्य किया गया. इसके स्थापित होने के साथ गोधर सबस्टेशन की क्षमता 40 एमवीए हो गयी है. जेबीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप ने बताया कि सबस्टेशन की क्षमता बढ़ने से इस पीएसएस अंतर्गत विभिन्न इलाकों में होने वाली बिजली सप्लाई व्यवस्थित तरीके से हो पायेगी. ओवरलोड की समस्या खत्म होने से लोगों को बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा.
ट्रांसफाॅर्मर लगाने के कार्य को ले 11 घंटे ठप रही पीएसएस से सप्लाई :
गोधर सबस्टेशन में पावर ट्रांसफॉर्मर लगाने के कार्य को लेकर रविवार को पीएसएस से लगभग 11 घंटे बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप रही. सुबह के आठ बजे सबस्टेशन से निकलने वाले सभी फीडरों की सप्लाई बंद कर दी गयी थी. सुबह से लेकर शाम तक ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉल करने का कार्य किया गया. शाम के लगभग सात बजे इंस्टॉलेशन कार्य पूरा करने के बाद गोधर सबस्टेशन से पावर सप्लाई शुरू की गयी. गोधर सबस्टेशन से बिजली सप्लाई बंद करने से नया बाजार, बैंक मोड़, मटकुरिया, अशोक नगर, वासेपुर से लेकर केंदुआ, करकेंद के विभिन्न इलाकों में रहने वाले उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा.लोड बढ़ने से सुबह से रात तक कटौती से लोग रहे परेशान :
गर्मी बढ़ने के साथ रविवार को लोड में इजाफा दर्ज किया गया. अचानक से बढ़े लोग के कारण रविवार को शहर के विभिन्न इलाकों में सुबह से लेकर रात तक ट्रिपिंग की समस्या बनी रही. इससे शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ा. खासकर दिन के 11 बजे से लोड में इजाफा दर्ज किया गया. इसके बाद से ही विभिन्न इलाकों में कटौती का सिलसिला शुरू हो गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










