एक तरफ लेट पहुंचने पर हंगामा, दूसरी तरफ मोबाइल से नकल; हंगामेदार रही प्रवेश परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

SSLNT कॉलेज के बाहर खड़ी छात्राएं

झारखंड में एएनएम और जीएनएम प्रवेश परीक्षा के दौरान हंगामे की खबरें सामने आई हैं. जीएनएम परीक्षा में एक छात्रा मोबाइल पर गूगल से उत्तर तलाशते पकड़ी गई, जिसके बाद उसे परीक्षा से रोक दिया गया. वहीं, एएनएम परीक्षा में देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिला.

विज्ञापन

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीइसीइबी) की ओर से आयोजित एएनएम और जीएनएम प्रवेश परीक्षा रविवार को एसएसएलएनटी महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हंगामे के बीच संपन्न हुई. जीएनएम परीक्षा की दूसरी पाली में एक अभ्यर्थी परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन से गूगल पर प्रश्नों के उत्तर तलाशते पकड़ी गयी. केंद्र अधीक्षक एवं कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शर्मिला रानी के अनुसार, बोर्ड के दिशा-निर्देश के तहत छात्रा का मोबाइल जब्त कर लिया गया है. उसे आगे परीक्षा देने से रोक दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मोबाइल से गूगल पर तलाश रही थी उत्तर

जीएनएम प्रवेश परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक हुई. परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद एक छात्रा को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पकड़ा गया. जांच में सामने आया कि वह गूगल पर परीक्षा के प्रश्नों के उत्तर तलाश रही थी.

केंद्र प्रबंधन के अनुसार, जांच में प्रश्नपत्र बाहर भेजे जाने का कोई प्रमाण नहीं मिला. छात्रा का मोबाइल जब्त कर साक्ष्य के रूप में बोर्ड को भेजने की तैयारी की गयी. परीक्षा समाप्त होने तक छात्रा को अलग कक्ष में बैठाया गया.

देर से पहुंचे अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

इससे पहले पहली पाली में एएनएम प्रवेश परीक्षा के दौरान भी परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा हुआ. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गयी. निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा केंद्र का गेट सुबह 9:50 बजे बंद कर दिया गया था. इसके बाद पहुंचे कई अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया.

प्रवेश नहीं मिलने पर अभ्यर्थियों के परिजन परीक्षा केंद्र के बाहर जुट गये और हंगामा करने लगे. कुछ अभ्यर्थियों के निर्धारित पहचान पत्र के बिना पहुंचने को लेकर भी परेशानी हुई.

एसडीओ को दी सूचना, पुलिस ने संभाली स्थिति

परिजनों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए केंद्र अधीक्षक डॉ. शर्मिला रानी ने एसडीओ लोकेश वारंगे को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस टीम परीक्षा केंद्र पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. इसके बाद परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.

इस तरह एक ही केंद्र पर एएनएम परीक्षा के दौरान प्रवेश को लेकर हंगामा और जीएनएम परीक्षा में मोबाइल के इस्तेमाल का मामला सामने आने से एएनएम-जीएनएम प्रवेश परीक्षा हंगामेदार रही.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola