तीन घंटे विलंब से खुली ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस

Updated:
विज्ञापन

समय पर मेंटेनेंस नहीं हुआ

विज्ञापन

संवाददाता, धनबाद.

शनिवार को समय पर मेंटेनेंस नहीं होने के कारण धनबाद से हावड़ा जाने वाली ट्रेन संख्या 22388 ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से धनबाद स्टेशन से रवाना की गयी. इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. ट्रेन को शाम 4.20 बजे रवाना किया जाना था, लेकिन यह ट्रेन शाम सात बजे के बाद धनबाद स्टेशन से रवाना की गयी.

समय पर आती थी ट्रेन :

ट्रेन संख्या 22387 ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस शनिवार को अपने निर्धारित समय से 14 मिनट पहले ही सुबह 11.04 बजे धनबाद आ गयी थी. इसके बाद इसे यार्ड में ले जाया गया. छह घंटे मेंटेनेंस के बाद इसे शाम में फिर से धनबाद से हावड़ा के लिए भेजा जाना था, लेकिन मेंटेनेंस समय पर शुरू नहीं किया गया.

यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी :

मेंटेनेंस का काम पूरा होने के बाद ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर लगाया गया. इसके बाद शाम सात बजे के बाद ट्रेन धनबाद स्टेशन से रवाना हुई. अपने ट्रेन को समय पर पकड़ने के लिए धनबाद स्टेशन आये यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. लोग बार-बार पूछताछ काउंटर पर आकर ट्रेन के आने की जानकारी ले रहे थे. इस दौरान कुछ यात्रियों ने नाराजगी भी जतायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola